Lesson 5
Trilingual Spiritual Discourse (त्रिभाषीय सत्संग)
Shrimad-Bhagawad-Gita (श्रीमदभगवद्गीता)
Chapter 1 (verses 20 to 23)
अध्याय 1
अथ व्यवस्थितान्दृष्ट्वा धार्तराष्ट्रान्कपिध्वजः।
....
धार्तराष्ट्रस्य दुर्बुद्धेर्युद्धे प्रियचिकीर्षवः।।23।।
....
धार्तराष्ट्रस्य दुर्बुद्धेर्युद्धे प्रियचिकीर्षवः।।23।।
Shri Ramanuja Bhashya (श्रीरामानुज भाष्य)
अथ युयूत्सून् अवस्थितान् धार्तराष्ट्रान् भीष्मद्रोणप्रमुखान् दृष्ट्वा लङ्कादहनवानरध्वजः पाण्डुतनयो ज्ञानशक्ति-बलैश्वर्य-वीर्यतेजसां निधिं स्वसङ्कल्प-कृतजगदुदय-विभवलयलीलं हृषीकेशं परावर-निखिल-जनान्तर्बाह्य-सर्वकरणानां सर्वप्रकारक-नियमने अवस्थितं समाश्रितवात्सल्य-विवशतया स्वसारथ्ये अवस्थितं युयूत्सून् यथावद् अवेक्षितुं तदीक्षण-क्षमे स्थाने रथं स्थापय इति अचोदयत् ।। 20-23।।
फिर युद्ध की इच्छा से प्रस्तुत धृतराष्ट्र पक्षीय भीष्मद्रोणादि को देखकर - जिसके रथ की ध्वजा पर लङ्कादहनकारी श्री हनुमान जी विराजमान हैं, उस पाण्डुपुत्र अर्जुन ने ज्ञान, शक्ति, बल, ऐश्वर्य, वीर्य और तेज के भण्डार, अपने संकल्प मात्र से जगत की उत्पत्ति, स्थिति और लयरूप लीला करनेवाले,छोटे-बड़े समस्त मनुष्यों के अतिरिक्त और बाह्य समस्त करणों का सब प्रकार से नियमन करने में प्रवृत्त रहनेवाले तथा शरणागतवत्सलता के विवश होकर अपने सारथी के आसन पर विराजित हृषीकेश श्रीकृष्ण से कहा कि, 'इन युद्ध की इच्छावालों को भलीभाँति देखने के लिए उनको देखने योग्य स्थान पर मेरे रथ को खड़ा कीजिए '।।20-23।।
After observing Bheeshma, Dronacharya etc. favouring Dhritarashtra with a will of war, the son of Pandu, Arjuna, who is having the incendiary of Lanka, Shri Hanumanji seated on the flag over his chariot told the abode of wisdom, potence, power, majesty, strength and lustre, Shri krishna, who performs the actions of creation, maintenance and destruction of this whole world only with his decision, who is out of all the minor or major creations, who is the overall controller of all the factors of the outer world, who had taken the post of chauffeur due to his character of parental care towards the surrendered, who is the lord of all senses; to kindly take his chariot to the place from where he could watch the warriors willing for the war.
+918958449929
No comments:
Post a Comment