Wednesday, 21 February 2018

श्रीरामानुज भाष्य गीता, 2

Lesson 2
Trilingual Spiritual Discourse (त्रिभाषीय सत्संग)
Shrimad-Bhagawad-Gita (श्रीमदभगवद्गीता)
Shri Ramanuja Bhashya (श्रीरामानुज भाष्य)
मंगलाचरणम्
🚩Sanskrit
हरिः ॐ श्रियः पतिः निखिल-हेयप्रत्यनीक-कल्याणैकतानः, स्वेतर-समस्त -वस्तु -विलक्षणानन्त- ज्ञानानन्दैकस्वरूपः, स्वाभाविकानवधिकातिशय- ज्ञान- बलैश्वर्य- वीर्य -शक्ति -तेजः -प्रभृत्यसङ्ख्येय- कल्याण -गुणगण -महोदधिः, स्वाभिमतानुरूपैकरूप अचिन्त्य -दिव्याद्भुत -नित्य -निरवद्य -निरतिशयौज्ज्वल्य -सौगन्ध्य -सौन्दर्य -सौकुमार्य -लावण्य -यौवनाद्यनन्त -गुणनिधि -दिव्यरूपः, स्वोचित -विविध -विचित्रानन्ताश्चर्य -नित्यनिरवद्य अपरिमित -दिव्यभूषणः, स्वानुरूप असङ्ख्येय अचिन्त्य -शक्ति -नित्य -निरवद्य -निरतिशय -कल्याण -दिव्यायुधः, स्वाभिमतानुरूप- नित्य- निरवद्य- स्वरूप- रूपगुणविभव- ऐश्वर्य- शीलादि- अनवधिक- अतिशय- असङ्ख्येय- कल्याण- गुणगण- श्रीवल्लभः, स्वसङ्कल्पानुविधायि- स्वरूप- स्थिति- प्रवृत्ति- भेदाशेष- शेषतैकरति- रूप- नित्य- निरवद्य- निरतिशयज्ञान- क्रियैश्वर्याद्यनन्त- गुणगणापरिमित- सूरिभिः अनवरताभिष्टुत- चरणयुगलः, वाङ्मनसापरिच्छेद्य- स्वरूप- स्वभाव, स्वोचित-विविध-विचित्रानन्त- भोग्य-भोगोपकरण- भोग्यस्थान- समृद्धानन्ताश्चर्यानन्त- महाविभवानन्त- परिमाण- नित्य- निरवद्य- अक्षर- परम- व्योम- निलयः, विविध-विचित्रानन्त- भोग्य-भोक्तृ-वर्ग- परिपूर्ण- निखिल- जगदुदय- विभव- लयलीलः, परं ब्रह्म पुरुषोत्तमो नारायणो ब्रह्मादिस्थावरान्तम् अखिलं जगत् सृष्ट्वा स्वेन रूपेण अवस्थितः, ब्रह्मादिदेव- मनुष्याणां ध्यानाराधनाद्यगोचरः अपि अपार- कारुण्य- सौशील्य- वात्सल्य- औदार्य- महोदधिः, स्वयमेव रूपं तत्तत्सजातीय- संस्थानं स्वस्वभावम् अजहद् एव कुर्वन् तेषु तेषु लोकेषु अवतीर्य अवतीर्य तैः तैः आराधितः, तत्तदिष्टानुरूपं धर्मार्थकाममोक्षाख्यं फलं प्रयच्छन्, भूभारावतरणापदेशेन अस्मदादीनाम् अपि समाश्रयणीयत्वाय अवतीर्य उर्व्यां सकलमनुजनयन- विषयतां गतः, परावर- निखिल- जनमनो- नयनहारि- दिव्यचेष्टितानि कुर्वन्, पूतना- शकट- यमलार्जुनारिष्ट- प्रलम्ब- धेनुक- कालिय- केशि- कुवलयापीड- चाणूर- मुष्टिक- तोसल- कंसादीन् निहत्य अनवधिक- दया-सौहार्दानुराग- गर्भावलोकनालापामृतैः विश्वम् आप्याययन् निरतिशय- सौन्दर्य- सौशील्यादि- गुणगणाविष्कारेण अक्रूर- मालाकारादीन् परमभागवतान् कृत्वा पाण्डुतनय- युद्ध- प्रोत्साहन- व्याजेन परम-पुरुषार्थ-लक्षण-मोक्ष-साधनतया वेदान्तोदितं स्वविषयं ज्ञानकर्मानुगृहीतं भक्तियोगम् अवतारयामास ।
🚩Hindi
हरिः ॐ श्री (लक्ष्मी) जी के पति, सभी हेय (घृणित) गुणों से रहित, कल्याणकारी गुणों के भण्डार, अपने से अतिरिक्त चेतन- अचेतन समस्त वस्तुओं से विलक्षण, देश-काल-वस्तु से परे, ज्ञानानन्द के स्वरूप; स्वाभाविक रूप से असीम अतिशय ज्ञान-बल- ऐश्वर्य- वीर्य- शक्ति और तेज के समान असङ्ख्य कल्याणकारी गुणों के भण्डार के समुद्र; अपनी इच्छानुसार सदा ही एकरस, अचिन्त्य, दिव्य, अद्भुत, नित्य, दोषरहित, निरतिशय औज्ज्वल्य, सौगन्ध्य, सौन्दर्य, सौकुमार्य, लावण्य और यौवन आदि अनन्त गुणों के भण्डार दिव्यरूप; स्वयं के योग्य विभिन्न विचित्र अनन्त आश्चर्यजनक नित्य निर्मल अपरिमित दिव्य आभूषणों से युक्त; स्वयं के योग्य असङ्ख्य, अचिन्त्य शक्ति, नित्य, निर्मल, निरतिशय कल्याणकारी दिव्य आयुधों से युक्त; जो अपने अनुरूप नित्य, निरवद्य, स्वरूपभूत श्रीविग्रह तथा गुण, वैभव, ऐश्वर्य, शील, आदि असीम अतिशय असङ्ख्येय कल्याण गुणगण सम्पन्ना श्रीलक्ष्मीजी के प्रियतम हैं; स्वयं के सङ्कल्पानुसार सार स्वरूप, स्थिति, प्रवृत्ति के भादों से परिपूर्ण, एकमात्र दासभावयुक्त अनन्य प्रेमी, नित्य निर्मल निरतिशय ज्ञान, क्रिया, ऐश्वर्य आदि अनन्त गुणों से अनेकों पार्षदों द्वारा निरन्तर स्तुत्य युगल चरण वाले; वाणी-मन से परे स्वरूप और स्वभाव वाले; अपने अनुकूल अनेक प्रकार के अनन्त भोग्य, भोग पदार्थ और भोग स्थान से समृद्ध, अनन्त आश्चर्य, अनन्त महावैभव, अनन्त विस्तारित, नित्य निर्मल क्षयरहित परम व्योम ही जिनका निवास है; अनेकों प्रकार के अनन्त भोग्य और भोक्ता के समूह से परिपूर्ण सम्पूर्ण जगत के उत्पत्ति, पालन और संहार की लीला करने वाले, परम ब्रह्म पुरुषोत्तम नारायण ब्रह्मा से लेकर स्थावर पर्यन्त सम्पूर्ण जगत का निर्माण कर के अपने निज रूप में स्थित हैं; ब्रह्मादि देवता और मनुष्यों के लिए ध्यान और आराधना से परे होते हुए भी अपार करुणा, सौशील्य, वात्सल्य और औदार्य के महासिंधु है; जो अपने स्वभाव को न छोड़ते हुए ही उन सभी के सजातीय रूप में प्रकट होकर उन सभी लोकों में बारं बार अवतार धारण कर उन सभी देव-मनुष्यों के द्वारा आराधित होते हैं; उन सभी के इच्छाओं के अनुरूप ही धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष रूप फल प्रदान करते हैं; वे ही इस भूमि का भार दूर करने के बहाने हम जैसे जीवों को भी शरण देने के लिए भूमि पर अवतीर्ण होकर समस्त मनुष्यों के दृष्टिगोचर हुए; इसके बाद उन्होंने छोटे-बड़े सभी मनुष्यों के मन और नेत्रों को हरण करने वाली दिव्य लीलाओं को करते हुए पूतना, शकटासुर, यमलार्जुन, अरिष्टासुर, प्रलम्बासुर, धेनुकासुर, कालिय, केशी, कुवलयापीड, चाणूर, मुष्टिक, तोसल और कंस आदि का वध करके उनका उद्धार किया; असीम दया, सौहार्द और अनुराग से परिपूर्ण दर्शन एवं भाषणरूप अमृत से विश्व को तृप्त करते हुए निरतिशय सौन्दर्य, सौशील्यादि गुणसमूहों को प्रकट करके अक्रूर, माली आदि को परम भागवत बनाकर पाण्डुतनय अर्जुन को युद्ध के लिए प्रोत्साहित करने के बहाने परम पुरुषार्थ मोक्ष के साधन रूप से वेदान्त में वर्णित ज्ञान-कर्म के द्वारा साध्य स्वविषयक भक्तियोग को प्रकट किया ।
🚩English
Hari Om! Husband of Shri (Lakshmi ji), free from all demerits, abode of all the fortunate qualities, unique from all of the living and non living entities of the world, unbounded from place - time - materials, form of the blissful wisdom; ocean having the store of limitless ample fortunate qualities of wisdom -potency -majesty -spunk(courage) - and glow; a divine shape which is self desired and full of infinite qualities like unimaginable, divine, amazing, everlasting, pure, ample lustrous, fragrance, beauty, tenderness, delicacy and adolescence; accompanied with varied viewy eternal astonishing everlasting pure immense ornaments, accompanied with uncountable, unimaginable potency, pure ample fortunate weapons; lover of Shri Devi who is accompanied with everlasting, pure, cosmic form, and having endless ample uncountable fortunate qualities, property, majesty, morality, etc. which is according to the will of Him; having feet which is continuously praised with hymns by lot of suri (devotees) who are accompanied with all of the various forms of perspective, condition and attitude according to the will of Him, fully surrendered status, obligatory love, endless pure unparalleled wisdom, actions, majesty and other uncountable qualities; accompanied with perspective and character which is inaccessible by words and mind; His habitat is the endless, pure, erosion-less great Sky which is accompanied with various kinds of end less occupancy, medium of occupancy, places of occupancy, endless miracles, endless great majesties and limitless region; performer of the pageant (Leela) to generate, regulate and demolish the whole world full of various kinds of endless occupancies and occupants; He, the Supreme Brahma, Purushottam Narayana resides in his own state after creating the whole world from Brahmaa to the immobile objects; even being inestimable through meditation and worship by the human beings, demigods and Brahma also, He is an ocean of limitless pathos, decency, parental affection and generosity; without leaving His own eternal attitude, He, who takes the different shapes in different places relatively to the demigods, human beings etc in the incarnations again and again to be worshipped by the demigods, human beings etc; He provides the fruits of actions in the form of Dharma (righteousness), Artha (materialistic objects), Kaama (wordly desires) and Moksha (salvation) relatively to the desires of the demigods, human beings etc; He came into the scene of all humankind through incarnation to harbor Jeeva like us with a plea of removing the burden of this earth; following this He emancipated several like Pootana, Shaktasur, Yamlarjuna, Arishtasura, Pralambasura, Dhenukasura, Kaliya, Keshi, Kuwalayapeeda, Chanura, Mushtika, Tosala and Kansa, etc by killing them while performing several eye catching and pleasing pageants for each kind of humankind; while satisfying this world with the nectar of His sight and conversations fulfilled with limitless kindness, cordiality and affection and announcing the collection of good qualities, He had described bhaktiyoga related to Him attainable by wisdom (jnanayoga) and actions (karmayoga) discussed in Vedanta which is the medium to salvation (Moksha) through a pretense by converting Akrura and Gardener into great devotees and encouraging Arjun for the great battle called Mahabharata.
+918958449929
+919307296235
+918579051030

No comments:

Post a Comment